अब फ्री में Word, Excel और PowerPoint! Microsoft Office का नया अपडेट

आज के समय में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक ऐसा टूल है जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग अपने कामकाज, पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स के लिए करते हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स के लिए एक नया विकल्प पेश किया है Microsoft Office का फ्री वर्जन। यह खबर उन लोगों के लिए राहत की बात है जो बिना Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन या लाइसेंस खरीदे डॉक्यूमेंट्स बनाना और एडिट करना चाहते हैं। आइए इस फ्री वर्जन के फीचर्स और कमियों पर एक नजर डालते हैं।

फ्री वर्जन में क्या है खास और क्या है कमियां?

माइक्रोसॉफ्ट के इस फ्री वर्जन में Word, Excel और PowerPoint जैसे लोकप्रिय टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपको डॉक्यूमेंट्स बनाने और एडिट करने की सुविधा देता है, लेकिन इसमें कई जरूरी और एडवांस फीचर्स नहीं दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ मुख्य पहलू,

फायदे

  • बिना किसी सब्सक्रिप्शन के Word, Excel और PowerPoint का उपयोग करें।
  • OneDrive पर फाइल सेव करने की सुविधा।
  • बेसिक एडिटिंग और फॉर्मेटिंग के विकल्प।

कमियां

  • फाइल्स को लोकली कंप्यूटर पर सेव करने का विकल्प नहीं है।
  • Add-ins इंस्टॉल करने की सुविधा नहीं।
  • वॉटरमार्क जोड़ने का फीचर गायब है।
  • डेटा एनालिसिस जैसे एडवांस टूल्स की कमी।

फ्री वर्जन में ऐड्स भी दिखेंगे

इस फ्री वर्जन का एक और अहम पहलू यह है कि इसमें विज्ञापन (ads) दिखाए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब भी आप Word, Excel या PowerPoint खोलते हैं, तो आपको ऐड्स नजर आते हैं। इतना ही नहीं, हर कुछ घंटों में एक 15-सेकंड का म्यूटेड ऐड भी ऑटोमेटिक प्ले होता है। ये ऐड्स थोड़ा डिस्टर्ब कर सकते हैं, लेकिन यह फ्री एक्सेस का हिस्सा हैं।

फ्री में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप इस फ्री वर्जन को आजमाना चाहते हैं, तो इसे डाउनलोड और सेटअप करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां से फ्री वर्जन का सेटअप डाउनलोड करें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद, किसी भी ऑफिस ऐप (Word, Excel, PowerPoint) को खोलें।
  4. जब साइन-इन का ऑप्शन आए तो Skip for now पर क्लिक करें।
  5. फिर Continue for free बटन दबाएं।
  6. उसके बाद Save to OneDrive विकल्प चुनें।

बस! अब आप Microsoft Office का फ्री वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि आपकी सभी फाइल्स OneDrive पर सेव होंगी और आप इन्हें सीधे अपने कंप्यूटर में डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

यह सुविधा किन लोगों के लिए उपलब्ध है?

फिलहाल, यह फ्री ऐड-सपोर्टेड वर्जन कुछ सीमित यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि यह सिर्फ सीमित टेस्टिंग का हिस्सा है। इसके साथ ही, माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल डेस्कटॉप ऐप्स के लिए फ्री, ऐड-सपोर्टेड वर्जन लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है।

Microsoft Office

क्या यह फ्री वर्जन आपके लिए सही है?

अगर आप एक छात्र हैं या फिर वेब-बेस्ड डॉक्यूमेंट एडिटिंग की आदत है, तो यह फ्री वर्जन आपके लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, प्रोफेशनल्स और एडवांस फीचर्स की जरूरत रखने वालों के लिए यह पर्याप्त नहीं होगा।

किन्हें यह वर्जन आजमाना चाहिए

  • छात्र जो बेसिक एडिटिंग करना चाहते हैं।
  • छोटे व्यवसाय जो क्लाउड-आधारित सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।
  • वे लोग जिन्हें बस डॉक्यूमेंट्स लिखने और शेयर करने की जरूरत है।

किन्हें यह वर्जन नहीं आजमाना चाहिए-

  • प्रोफेशनल्स जिन्हें एडवांस डेटा एनालिसिस और वॉटरमार्किंग जैसे फीचर्स चाहिए।
  • वे लोग जो अपनी फाइल्स लोकली सेव करना चाहते हैं।

निष्कर्ष

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का फ्री वर्जन एक अच्छा विकल्प है अगर आपको सिर्फ बेसिक काम करना है और आप OneDrive पर फाइल्स सेव करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, एडवांस फीचर्स की कमी और ऐड्स का दखल इसे प्रोफेशनल यूजर्स के लिए कम आकर्षक बना सकता है।

Leave a Comment